Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

 

महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और विद्यार्थियों में सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विकासखंड जलालपुर के चयनित विद्यालयों में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी  प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अभियान के तहत कक्षा पांच से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला तथा कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने विकसित भारत-2047, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा, नागरिक दायित्व, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जलालपुर, राजकीय बालिका हाईस्कूल बसिया, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ेपुर, एनडी इंटर कॉलेज जलालपुर और जनता इंटर कॉलेज बढ़ागांव में हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि विकसित भारत-2047 का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से पूरा नहीं होगा, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता जरूरी है। विद्यार्थियों ने सेवा कार्यों में योगदान देने, सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि अभियान से विद्यार्थियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच और राष्ट्रप्रेम को नई ऊर्जा मिली है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 23 सितंबर 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp