Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महिला एवं बाल अधिकारों के प्रति दी गई जानकारी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में गांधी जयन्ती के अवसर पर पाक्सो एक्ट 2012 के प्रावधानों, कानूनी नतीजों तथा महिला एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में न्यायिक अधिकारीगण एवं विधि छात्रों व पी०एल०वी० द्वारा विद्यार्थियों को कानूनी प्रावधानों की जानकारी दिये जाने के क्रम में आज दिनांक 28.09.2026 को प्रातः कालीन प्रार्थना सभा के दौरान रेडियेन्ट सेन्ट्रल चिल्ड्रेन एकेडमी जलालपुर में सुश्री आश्री शाह, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय, जलालपुर द्वारा विजिट करते हुये विद्यार्थियों को पाक्सो अधिनियम के प्रावधान एवं अन्य महत्वपूर्ण बाल हितैषी कानूनों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई इस अवसर पर रेडियेन्ट सेन्ट्रल चिल्ड्रेन एकेडमी जलालपुर के शिक्षकगण, नोडल अधिकारी श्री संतोष कुमार एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित आयें साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वंयसेवक श्री संजय कुमार उपाध्याय एवं श्री अमर सिंह चौहान उपस्थित रहे। इसी कम में श्रीमती नीलम वर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर द्वारा बी०एन इण्टर कालेज, अकबरपुर अम्बेडकरनगर में विजिट करते हुये उपस्थित छात्र-छात्राओं को पाक्सो अधिनियम के विषय में महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर बी०एन० इण्टर कालेज के शिक्षकगण एवं अभियान हेतु नामित नोडल अधिकारी श्री अशोक कुमार वर्मा उपस्थित रहे साथ ही राजेश पाण्डेय कालेज आफ लॉ की विधि छात्रा सुश्री अनमोल पाण्डेय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बेडकरनगर के पराविधिक स्वंय सेवक, श्री पीयूष कुमार एवं श्री रामधनी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जनपद के अन्य विद्यालयों में भी इस अभियान के अंतर्गत नामित नोडल अधिकारी / शिक्षकों द्वारा छात्रों को पाक्सो अधिनियम के प्रावधान, बाल सुलभ कानून एवं बाल अधिकारों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुये जागरूक किया गया।

Advertisement Box

कांग्रेस पार्टी की सरकारों में बाबा साहब के संविधान की धज्जियाँ उड़ाई गई थी- श्याम सुंदर वर्मा
आज फोकस में

कांग्रेस पार्टी की सरकारों में बाबा साहब के संविधान की धज्जियाँ उड़ाई गई थी- श्याम सुंदर वर्मा

महिलाओं की गोपनीयता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए वैधानिक प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
आज फोकस में

महिलाओं की गोपनीयता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए वैधानिक प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी

जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति/निपुण टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक
आज फोकस में

जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति/निपुण टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस पर पालतू एवं निराश्रित कुत्तों का निःशुल्क टीकाकरण
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस पर पालतू एवं निराश्रित कुत्तों का निःशुल्क टीकाकरण

प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर की अंशिका ने जीता कांस्य पदक
आज फोकस में

प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर की अंशिका ने जीता कांस्य पदक

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस के अवसर पर कुत्तों का रेबीज टीकाकरण अभियान
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस के अवसर पर कुत्तों का रेबीज टीकाकरण अभियान

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 29 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp