Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति/निपुण टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक

Author Image
Written by
Asha Bharti News

विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश

Advertisement Box

बाढ़ प्रभावित एवं सुदूर क्षेत्र के चिन्हित विद्यालयों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें अधिकारी

जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के दिए निर्देश

महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ/अंबेडकर नगर 28 सितम्बर 2026।(आशा भारती नेटवर्क)
जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति/निपुण टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विगत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने विद्यालयों में कायाकल्प योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई मूलभूत सुविधाओं को नियमित रूप से क्रियाशील एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण एवं सुगम शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के साथ-साथ शिक्षण व्यवस्था की नियमित निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाए।
जिलाधिकारी ने जनपद में निरंतर बाढ़ से प्रभावित होने वाले विद्यालयों की विशेष निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जनपद मुख्यालय से सुदूर क्षेत्रों में स्थित चिन्हित 150 विद्यालयों का संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण करने तथा वहां सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में किसी भी प्रकार की मूलभूत समस्या सामने आने पर उसका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित न हो। जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण एवं निरीक्षण करते हुए विभागीय दायित्वों का पूर्ण जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। बैठक में शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारी एवं समस्त खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कांग्रेस पार्टी की सरकारों में बाबा साहब के संविधान की धज्जियाँ उड़ाई गई थी- श्याम सुंदर वर्मा
आज फोकस में

कांग्रेस पार्टी की सरकारों में बाबा साहब के संविधान की धज्जियाँ उड़ाई गई थी- श्याम सुंदर वर्मा

महिलाओं की गोपनीयता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए वैधानिक प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
आज फोकस में

महिलाओं की गोपनीयता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए वैधानिक प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी

<span class=जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति/निपुण टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक">
आज फोकस में

जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति/निपुण टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस पर पालतू एवं निराश्रित कुत्तों का निःशुल्क टीकाकरण
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस पर पालतू एवं निराश्रित कुत्तों का निःशुल्क टीकाकरण

प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर की अंशिका ने जीता कांस्य पदक
आज फोकस में

प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर की अंशिका ने जीता कांस्य पदक

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस के अवसर पर कुत्तों का रेबीज टीकाकरण अभियान
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस के अवसर पर कुत्तों का रेबीज टीकाकरण अभियान

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 29 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp