Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम, क्या गौतम गंभीर की बढ़ेंगी मुश्किलें?

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की तलाश में जुटी है. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का अनुबंध समाप्त होने के बाद बोर्ड ने इस पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Advertisement Box

ऐसे में बड़ा सवाल है कि अगरकर की जगह कौन लेगा और भारतीय क्रिकेट टीम की चयन प्रक्रिया की कमान किसके हाथों में होगी. इस बीच इस रेस में तीन बड़े दावेदारों के नाम सामने आए हैं. पार्थिव पटेल, इरफान पठान और वीवीएस लक्ष्मण के नाम संभावित दावेदारों के तौर पर चर्चा में हैं. हालांकि, बीसीसीआई ने अभी किसी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल का नाम इस रेस में सबसे आगे बताया जा रहा है. वह वेस्ट जोन से आते हैं और भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं. अगर वह आवेदन करते हैं और बीसीसीआई के निर्धारित मानदंडों पर खरे उतरते हैं, तो उनकी दावेदारी पर विचार किया जा सकता है।

वहीं, पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल है. उन्होंने भारत के लिए तीनों प्रारूपों में क्रिकेट खेला है. वहीं, वीवीएस लक्ष्मण के पास लंबा अंतरराष्ट्रीय अनुभव है. वह फिलहाल बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से जुड़े हैं और गौतम गंभीर की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम के कोच की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. नए चीफ सिलेक्टर की नियुक्ति के बाद टीम चयन में हेड कोच गौतम गंभीर और चयन समिति के बीच तालमेल अहम होगा. खिलाड़ियों के चयन और टीम संयोजन पर दोनों पक्षों की राय अलग होने पर मतभेद की संभावना हो सकती है. हालांकि, गंभीर के पद पर किसी संकट या संभावित टकराव को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि अजीत अगरकर की जगह कौन नया चीफ सिलेक्टर बनेगा।

– वैभव सूर्यवंशी में दिखती है वीरेंद्र सहवाग को अपनी झलक, पहली गेंद से बड़े शॉट खेलने के अंदाज पर कही बड़ी बात

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 11 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp