Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा पूरा बागज्योति में श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर। 14 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा एवं जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने एवं विकसित भारत के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा पूरा बागज्योति बसखारी में एक विशाल श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें डिजिटल सुविधाओं के प्रति जागरूक करना था। शिविर में श्रमिकों को निम्नलिखित प्रमुख बिन्दुओं और योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई
कल्याणकारी योजनाएं: उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
श्रमिक पंजीकरण: नए श्रमिकों का मौके पर ही नवीन पंजीयन किया गया और पुराने श्रमिकों को रिन्यूअल (नवीनीकरण) प्रक्रिया के बारे में बताया गया।
ई-श्रम व पेंशन योजना: ई-श्रम पोर्टल के अंतर्गत आने वाली ‘प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना’ (PM-SYM) की पात्रता, लाभ और पंजीकरण प्रक्रिया समझाते हुए बड़ी संख्या में लोगों के ई-श्रम कार्ड बनाए गए।
‘यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप’ पर रहा विशेष जोरशिविर के दौरान लेबर चौक पर उपस्थित श्रमिकों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप के बारे में विशेष रूप से जागरूक किया गया:श्रमिकों को ऐप से मिलने वाली डिजिटल सुविधाओं की जानकारी दी गई।
मौके पर ही श्रमिकों के मोबाइल में ऐप डाउनलोड कराया गया।ऐप पर प्रोफाइल कम्प्लीट करने (पूरी प्रोफाइल भरने) की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया ताकि श्रमिकों को आसानी से रोजगार के अवसर मिल सकें।

Advertisement Box

यूपी एमएलसी चुनावः भाजपा-सपा में घमासान, अखिलेश ने प्रत्याशी बदलकर बनाया रोचक, रिजल्ट तय करेंगे भाजपा विधायकों के टिकट?
आज फोकस में

यूपी एमएलसी चुनावः भाजपा-सपा में घमासान, अखिलेश ने प्रत्याशी बदलकर बनाया रोचक, रिजल्ट तय करेंगे भाजपा विधायकों के टिकट?

अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरी को प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित
आज फोकस में

अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरी को प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित

झाड़-फूंक के बहाने चोरी करने वाला कथित फर्जी बाबा गिरफ्तार
आज फोकस में

झाड़-फूंक के बहाने चोरी करने वाला कथित फर्जी बाबा गिरफ्तार

भाजपा किसान मोर्चा के अभिमन्यु अग्रहरि बनें जिलाध्यक्ष
आज फोकस में

भाजपा किसान मोर्चा के अभिमन्यु अग्रहरि बनें जिलाध्यक्ष

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन का संदेश लेकर निकली संयुक्त पैदल रैली
आज फोकस में

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन का संदेश लेकर निकली संयुक्त पैदल रैली

निर्वाचक नामावली में नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील
आज फोकस में

निर्वाचक नामावली में नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

बुधवार, 14 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp