Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जय बजरंग रामलीला समिति का भव्य उद्घाटन, मुख्य अतिथि श्रवण कुमार विश्वकर्मा ने फीता काटकर किया शुभारंभ

Author Image
Written by
Prince Sharma

आशा भारती आलापुर

संवाददाता -प्रिन्स शर्मा 

भीखपुर, अम्बेडकर नगर। जय बजरंग रामलीला समिति भीखपुर के तत्वावधान में आयोजित रामलीला कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रवक्ता श्रवण कुमार विश्वकर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर डॉ. रंजय कन्नौजिया, समिति के अध्यक्ष रोशन निषाद, उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा एवं चंदू कन्नौजिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement Box

मुख्य अतिथि श्रवण कुमार विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों एवं उनके व्यक्तित्व से मिलने वाली प्रेरणा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, मर्यादा, भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा दिया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे धार्मिक आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए। उन्होंने समिति को हर संभव सहयोग देते रहने का आश्वासन भी दिया।

रामलीला में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का मंचन करते हुए राम विवाह प्रसंग तक की लीला का मंचन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने कलाकारों द्वारा प्रस्तुत धार्मिक प्रसंगों का आनंद लिया।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण राज निषाद, रमाशंकर शर्मा, जयराम निषाद, रामचंद्र निषाद, धर्मेंद्र कन्नौजिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने रामलीला के सफल एवं निरंतर आयोजन की कामना की।

श्रवण धाम में 50 लाख की लागत से स्थापित होगी निषाद राज की प्रतिमा
आज फोकस में

श्रवण धाम में 50 लाख की लागत से स्थापित होगी निषाद राज की प्रतिमा

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
आज फोकस में

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

भारत के हाथ से निकल गया था मैच, फिर मनाल-मोहित ने पलटी बाजी, आखिरी गेंद पर भारत ने पाकिस्तान को रौंदा
आज फोकस में

भारत के हाथ से निकल गया था मैच, फिर मनाल-मोहित ने पलटी बाजी, आखिरी गेंद पर भारत ने पाकिस्तान को रौंदा

नवनिर्मित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं सैनिक विश्राम गृह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया वर्चुअल लोकार्पण
आज फोकस में

नवनिर्मित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं सैनिक विश्राम गृह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया वर्चुअल लोकार्पण

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के स्वयं सेवकों द्वारा अभिगृहीत बस्तियों में मतदान के प्रति किया गया जागरूक
आज फोकस में

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के स्वयं सेवकों द्वारा अभिगृहीत बस्तियों में मतदान के प्रति किया गया जागरूक

थाना दिवस पर डीएम एवं एसपी ने आलापुर में थाने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं को सुना
आज फोकस में

थाना दिवस पर डीएम एवं एसपी ने आलापुर में थाने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं को सुना

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 15 नवंबर 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp