Written by
Asha Bharti News
(आशा भारती नेटवर्क)
महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकरनगर। छठ पूजा पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी ईशा प्रिया के निर्देश पर जिले में 16 नवंबर (सोमवार) को कक्षा 9 से 12 तक के सभी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ सिंह ने बताया कि यह अवकाश जनपद के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। इसमें सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्डों के विद्यालय भी शामिल हैं।
संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।








