Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी बनाए रखने के दिए निर्देश

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 15 नवम्बर 2026। लोक आस्था, अटूट श्रद्धा एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने तहसील आलापुर में चौहड़ाघाट सहित जनपद के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाटों पर श्रद्धालुओं एवं व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम, बैरिकेडिंग, सुरक्षा प्रबंध तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों ने अवगत कराया कि छठ महापर्व के आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान सभी व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं सुरक्षा प्रबंध बनाए रखने के साथ ही साफ-सफाई, प्रकाश एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सतर्क एवं मुस्तैद रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ महापर्व के दौरान व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित अधिकारी पूरी सतर्कता के साथ व्यवस्थाएं बनाए रखें और महापर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी आलापुर, तहसीलदार आलापुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box

श्रवण धाम में 50 लाख की लागत से स्थापित होगी निषाद राज की प्रतिमा
आज फोकस में

श्रवण धाम में 50 लाख की लागत से स्थापित होगी निषाद राज की प्रतिमा

<span class=छठ महापर्व को लेकर घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के व्यापक इंतजाम">
आज फोकस में

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

भारत के हाथ से निकल गया था मैच, फिर मनाल-मोहित ने पलटी बाजी, आखिरी गेंद पर भारत ने पाकिस्तान को रौंदा
आज फोकस में

भारत के हाथ से निकल गया था मैच, फिर मनाल-मोहित ने पलटी बाजी, आखिरी गेंद पर भारत ने पाकिस्तान को रौंदा

नवनिर्मित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं सैनिक विश्राम गृह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया वर्चुअल लोकार्पण
आज फोकस में

नवनिर्मित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं सैनिक विश्राम गृह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया वर्चुअल लोकार्पण

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के स्वयं सेवकों द्वारा अभिगृहीत बस्तियों में मतदान के प्रति किया गया जागरूक
आज फोकस में

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के स्वयं सेवकों द्वारा अभिगृहीत बस्तियों में मतदान के प्रति किया गया जागरूक

थाना दिवस पर डीएम एवं एसपी ने आलापुर में थाने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं को सुना
आज फोकस में

थाना दिवस पर डीएम एवं एसपी ने आलापुर में थाने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं को सुना

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

रविवार, 15 नवंबर 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp