Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्रवण धाम में 50 लाख की लागत से स्थापित होगी निषाद राज की प्रतिमा

Author Image
Written by
Asha Bharti News

पर्यटकों को एवं श्रद्धालुओं को श्रवण धाम में मिलेगी बेहतर सुविधाएं*

Advertisement Box

लाखों रुपए की लागत से म्यूजियम गैलरी एवं कैफेटेरिया का होगा निर्माण*

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने किया स्थलीय निरीक्षण*

 

(आशा भारती नेटवर्क)

महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ/अंबेडकरनगर। जनपद के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के स्थल श्रवण क्षेत्र धाम को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के उद्देश्य से विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद द्वारा पर्यटन विभाग की सहभागिता योजना के अंतर्गत 50 लाख रुपए की स्वीकृति लागत से श्रवणधाम में निषाद राज जी की प्रतिमा की स्थापना तथा कटेहरी विधायक के प्रस्ताव पर 250 लाख रुपये की स्वीकृत धनराशि से म्यूजियम गैलरी एवं कैफेटेरिया के निर्माण के दृष्टिगत श्रवणधाम का जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा, कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस यूनिट-44 के अधिशासी अभियंता देवव्रत पवार एवं संबंधित अधिकारियों के साथ श्रवण क्षेत्र धाम का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रतिमा की स्थापना, म्यूजियम गैलरी एवं कैफेटेरिया निर्माण एवं अन्य पर्यटन सुविधाओं के निर्माण तथा संपूर्ण परिसर के सुव्यवस्थित एवं आकर्षक विकास के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रस्तावित विकास कार्यों की कार्ययोजना को सुव्यवस्थित ढंग से तैयार करते हुए सभी कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि धाम में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।जिलाधिकारी ने कहा कि श्रवण क्षेत्र धाम जनपद की महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है। श्रवण कुमार की अद्वितीय पितृभक्ति एवं मातृ-पितृ सेवा की प्रेरणादायी गाथा से जुड़ा यह पावन स्थल श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रस्तावित विकास कार्यों के पूर्ण होने से धाम की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होने से जनपद में धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

<span class=श्रवण धाम में 50 लाख की लागत से स्थापित होगी निषाद राज की प्रतिमा">
आज फोकस में

श्रवण धाम में 50 लाख की लागत से स्थापित होगी निषाद राज की प्रतिमा

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
आज फोकस में

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

भारत के हाथ से निकल गया था मैच, फिर मनाल-मोहित ने पलटी बाजी, आखिरी गेंद पर भारत ने पाकिस्तान को रौंदा
आज फोकस में

भारत के हाथ से निकल गया था मैच, फिर मनाल-मोहित ने पलटी बाजी, आखिरी गेंद पर भारत ने पाकिस्तान को रौंदा

नवनिर्मित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं सैनिक विश्राम गृह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया वर्चुअल लोकार्पण
आज फोकस में

नवनिर्मित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं सैनिक विश्राम गृह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया वर्चुअल लोकार्पण

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के स्वयं सेवकों द्वारा अभिगृहीत बस्तियों में मतदान के प्रति किया गया जागरूक
आज फोकस में

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के स्वयं सेवकों द्वारा अभिगृहीत बस्तियों में मतदान के प्रति किया गया जागरूक

थाना दिवस पर डीएम एवं एसपी ने आलापुर में थाने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं को सुना
आज फोकस में

थाना दिवस पर डीएम एवं एसपी ने आलापुर में थाने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं को सुना

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 15 नवंबर 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp