Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्रेषित प्लान ऑफ एक्शन 2026-27 के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर के आदेशानुसार एवं श्रीमती नीलम वर्मा, सचिव, (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर के निर्देशानुसार आज दिनांक 15.06.2026 को वृद्धाश्रम, अकबरपुर, अम्बेडकरनगर में विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता / जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस विधिक साक्षरता / जागरूकता शिविर में श्री रामचन्द्र वर्मा, नामिका अधिवक्ता, श्री शरद पाण्डेय, सहायक, एल०ए०डी०सी०एस०, श्री सत्यप्रकाश पाण्डेय, प्रबन्धक, वृद्ध आश्रम, अम्बेडकरनगर, राजेश पाण्डेय काजेल आफ लों के विधि छात्र एवं छात्राएं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वंय सेवकगण तथा वृद्ध आश्रम के वृद्धजन एवं कर्मचारीगण आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार वृद्धजनों के हितार्थ आयोजित इस साक्षरता / जागरूकता कार्यक्रम में श्री रामचन्द्र वर्मा, नामिका अधिवक्ता द्वारा वृद्धजनों को उनके अधिकारों के विषय में उनके हितों की रक्षा हेतु बने कानूनों के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। श्री शरद पाण्डेय सहायक, एल०ए०डी०सी०एस० द्वारा वृद्धजनों को साइबर काइम एवं डिजीटल अरेस्ट के विषय में जानकारी प्रदान करते हुये बताया गया कि साइबर अपराधी खुद को पुलिस, सीबीआई कस्टम या ईडी का अधिकारी बताकर बुजुर्गों को डराते हैं और उनके जीवनभर की कमाई हड़प लेते हैं। वरिष्ठ नागरिकों को इस गंभीर साइबर अपराध से सुरक्षित रखने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कोई भी डरावनी कॉल आने पर घबराएं नहीं और तुरंत अपनी कोई भी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें, याद रखें कि भारत की कोई भी सरकारी या जांच एजेंसी कभी भी वीडियो कॉल पर किसी को गिरफ्तार नहीं करती और न ही पैसे मांगती है। ऐसी फर्जी कॉल आते ही तुरंत फोन काट दें, स्क्रीनशॉट लें और अपने परिवार या पुलिस को सूचित करें डिजिटल अरेस्ट से बचाव के मुख्य उपायअजनबी वीडियो कॉल न उठाएं अनजान नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल को कभी स्वीकार न करें। गोपनीय जानकारी कभी न दें फोन या मैसेज पर अपना आधार नंबर, पैन कार्ड, बैंक खाता विवरण, एटीएम पिन या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। पैसे ट्रांसफर न करें जांच या जमानत के नाम पर किसी भी खाते में पैसे ट्रांसफर करने के दबाव में न आएं। अकेले में निर्णय न लें यदि कोई आपको कॉल पर डरा रहा है और किसी को न बताने की धमकी दे रहा है, तो तुरंत अपने बच्चों, रिश्तेदारों या पड़ोसियों से बात करें। यदि दुर्भाग्यवश आपके साथ कोई वित्तीय धोखाधड़ी या डिजिटल अरेस्ट की कोशिश हुई है, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें ताकि आपके पैसे को बैंक में ही फ्रीज किया जा सके भारत सरकार के आधिकारिक राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वंय सेवकों द्वारा बताया गया कि 15 जून को मनाया जाने वाला विश्व बुजुर्ग दुव्र्व्यवहार जागरूकता दिवस एक वार्षिक कार्यक्रम है, जो बुजुर्गों द्वारा सामना किए जाने वाले दुर्व्यवहार, भेदभाव और उपेक्षा के बारे में जागरूकता और समझ बढ़ाने के लिए आयोजित किया जाता है। हर साल 15 जून को विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के प्रयास में 2011 में पहली बार इस दिन की घोषणा की थी। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार दुर्व्यवहार से तात्पर्य किसी भी रिश्ते में होने वाला एक या बार-बार किया गया कार्य या उचित कार्रवाई की कमी, जहां विश्वास की उम्मीद होती है, जो किसी बुजुर्ग व्यक्ति को नुकसान या परेशानी पहुंचाती है। यह दिन बुजुर्गों के अधिकारों को उजागर करने और ऐसे समाज को बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है जो उनकी उपस्थिति को महत्व देता है और उनका सम्मान करता है। इसका उद्देश्य वरिष्ठों द्वारा अनुभव किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के दुर्व्यवहार, परित्याग और शोषण की ओर ध्यान आकर्षित करना है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बेडकरनगर द्वारा विधि छात्रों हेतु आयोजित ग्रीष्मकालीन इंर्टनशिप में प्रतिभागी राजेश पाण्डेय लॉ कालेज के विधि छात्र-छात्राओं द्वारा वृद्धजनों को बताया गया कि यह दिन व्यक्तियों और समुदायों को वृद्धों के अधिकारों और कल्याण के लिए कार्यवाही करने और उपेक्षित वृद्धजनों की वकालत करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 15 जून 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp