Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ के एक ही थाने में 422 वकीलों पर 236 आपराधिक मामले, हाई कोर्ट सख्त

Author Image
Written by
Asha Bharti News

उत्तर प्रदेश। (आशा भारती नेटवर्क) इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में वकीलों की आपराधिक पृष्ठभूमि को लेकर बड़ा कदम उठाया है। जस्टिस विनोद दिवाकर की एकलपीठ ने खुद संज्ञान लेते हुए इस मामले की व्यापक जांच के आदेश दे दिए हैं।
पुलिस महानिदेशक, अभियोजन निदेशालय और यूपी बार कौंसिल की रिपोर्टों से चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। प्रदेश में कुल 5,14,439 सक्रिय पंजीकृत वकीलों में से 4,157 के खिलाफ 5,056 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 418 वकील ऐसे हैं जिन पर तीन या उससे ज्यादा केस चल रहे हैं, जबकि 28 वकीलों के खिलाफ 11 से ज्यादा एफआइआर दर्ज हैं। हद तो तब हो गई जब एक वकील के खिलाफ अकेले 46 प्राथमिकियां मिलीं। सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा राजधानी लखनऊ से आया है। यहां 905 वकीलों पर 575 आपराधिक मामले दर्ज हैं, और इनमें भी अकेले वजीरगंज थाने में 422 वकीलों के खिलाफ 236 केस दर्ज पाए गए। कोर्ट ने बार कौंसिल आफ यूपी के सचिव को निर्देश दिया है कि 105 फर्जी डिग्रीधारक वकीलों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की एफआइआर तुरंत दर्ज कराई जाए। अदालत ने प्रशासन से कार्रवाई की रिपोर्ट भी तलब की है, जिसके लिए अगली सुनवाई की तारीख 20 अगस्त तय की गई है।

Advertisement Box

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
आज फोकस में

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह
आज फोकस में

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान
आज फोकस में

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान

यूपी की पचास हजार ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा-सम्मान देना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
आज फोकस में

यूपी की पचास हजार ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा-सम्मान देना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं का हुआ चयन
आज फोकस में

मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं का हुआ चयन

राज्यपाल महोदया ने जिला प्रशासन अंबेडकरनगर को किया सम्मानित
आज फोकस में

राज्यपाल महोदया ने जिला प्रशासन अंबेडकरनगर को किया सम्मानित

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 05 सितंबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp