Written by
Asha Bharti News
अंबेडकर नगर,04 सितंबर 2026। (आशा भारती नेटवर्क) मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश द्वारा राजस्व वादों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की प्रगति की समीक्षा में जनपद अम्बेडकरनगर के अपर उप जिलाधिकारी, अकबरपुर न्यायालय ने लंबित राजस्व वादों में कमी के आधार पर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
RCCMS पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 01 जून 2026 को लंबित वादों के सापेक्ष 01 जुलाई 2026 को लंबित वादों की संख्या में कमी दर्ज की गई।
शासन द्वारा लंबित राजस्व वादों के निर्धारित समय-सीमा में प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश के अनुपालन में जनपद प्रशासन द्वारा राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता दी जा रही है।










