
आशा भारती आलापुर
संवाददाता -प्रिन्स शर्मा
भीखपुर, अम्बेडकर नगर। जय बजरंग रामलीला समिति भीखपुर के तत्वावधान में आयोजित रामलीला कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रवक्ता श्रवण कुमार विश्वकर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर डॉ. रंजय कन्नौजिया, समिति के अध्यक्ष रोशन निषाद, उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा एवं चंदू कन्नौजिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्रवण कुमार विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों एवं उनके व्यक्तित्व से मिलने वाली प्रेरणा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, मर्यादा, भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा दिया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे धार्मिक आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए। उन्होंने समिति को हर संभव सहयोग देते रहने का आश्वासन भी दिया।
रामलीला में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का मंचन करते हुए राम विवाह प्रसंग तक की लीला का मंचन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने कलाकारों द्वारा प्रस्तुत धार्मिक प्रसंगों का आनंद लिया।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण राज निषाद, रमाशंकर शर्मा, जयराम निषाद, रामचंद्र निषाद, धर्मेंद्र कन्नौजिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने रामलीला के सफल एवं निरंतर आयोजन की कामना की।








