

आलापुर, अम्बेडकरनगर।
रामनगर क्षेत्र के ग्राम बाभनपुर स्थित काली माता मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा के अंतर्गत छठवें दिन कथा व्यास परम पूज्य श्री रघुवीर दास जी महाराज ने अमृतमयी कथा का रसपान कराया। कथा के दौरान महाराज जी ने श्रीराम विवाह उत्सव के प्रसंग का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
आज की कथा का प्रमुख आकर्षण प्रभु श्रीराम, माता जानकी एवं भगवान लक्ष्मण जी की मनमोहक झांकी रही। झांकी के दर्शन कर उपस्थित श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गए। कथा स्थल पर भक्ति, संगीत और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेत्री श्रीमती प्रेमलता भारती, भाजपा नेता श्री आनंद जायसवाल, ग्राम प्रधान श्री सभाजीत पाल, श्री हरिवंश तिवारी (गौरव मेडिकल स्टोर), श्री सुमित वर्मा उर्फ मोनू वर्मा (व्यवसायी), पंडित जगदीश तिवारी, श्री बृजेश मिश्रा, श्री अवनीश त्रिपाठी, श्री योगेश मिश्रा, श्री वरुण त्रिपाठी, श्री अश्वनी त्रिपाठी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष , श्री बृजेंद्र त्रिपाठी, श्री बुधीराम प्रजापति, श्री विश्वनाथ प्रजापति, श्री घरभरन प्रजापति, श्री ओमप्रकाश तिवारी, श्री प्रदीप तिवारी, श्री प्रमोद पांडे, श्री प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, श्री विकास चंद्र त्रिपाठी, श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी, श्री पंकज त्रिपाठी, श्री दिनेश तिवारी, श्री राजेंद्र तिवारी, श्री अशोक तिवारी, श्री अरविंद तिवारी, सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कथा में हजारों की संख्या में माताओं, बहनों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी दिवस की कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।








