
पर्यटकों को एवं श्रद्धालुओं को श्रवण धाम में मिलेगी बेहतर सुविधाएं*
लाखों रुपए की लागत से म्यूजियम गैलरी एवं कैफेटेरिया का होगा निर्माण*
जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने किया स्थलीय निरीक्षण*
(आशा भारती नेटवर्क)
महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ/अंबेडकरनगर। जनपद के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के स्थल श्रवण क्षेत्र धाम को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के उद्देश्य से विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद द्वारा पर्यटन विभाग की सहभागिता योजना के अंतर्गत 50 लाख रुपए की स्वीकृति लागत से श्रवणधाम में निषाद राज जी की प्रतिमा की स्थापना तथा कटेहरी विधायक के प्रस्ताव पर 250 लाख रुपये की स्वीकृत धनराशि से म्यूजियम गैलरी एवं कैफेटेरिया के निर्माण के दृष्टिगत श्रवणधाम का जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा, कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस यूनिट-44 के अधिशासी अभियंता देवव्रत पवार एवं संबंधित अधिकारियों के साथ श्रवण क्षेत्र धाम का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रतिमा की स्थापना, म्यूजियम गैलरी एवं कैफेटेरिया निर्माण एवं अन्य पर्यटन सुविधाओं के निर्माण तथा संपूर्ण परिसर के सुव्यवस्थित एवं आकर्षक विकास के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रस्तावित विकास कार्यों की कार्ययोजना को सुव्यवस्थित ढंग से तैयार करते हुए सभी कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि धाम में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।जिलाधिकारी ने कहा कि श्रवण क्षेत्र धाम जनपद की महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है। श्रवण कुमार की अद्वितीय पितृभक्ति एवं मातृ-पितृ सेवा की प्रेरणादायी गाथा से जुड़ा यह पावन स्थल श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रस्तावित विकास कार्यों के पूर्ण होने से धाम की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होने से जनपद में धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


श्रवण धाम में 50 लाख






