खसरा खतौनी एवं नाम के सत्यापन हेतु संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी प्रभारी नामित
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर।जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर कृषि अनुभाग द्वारा प्रदेश में रबी 2025-26 मौसम (विपणन वर्ष 2026-27) में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत फसल तूर (अरहर – खरीफ), चना, मसूर एवं लाही- सरसों का फ़सलवार लक्ष्य आवंटन करते हुए क्रय किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने बताया कि उक्त निर्देश के क्रम में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत फसल तूर (अरहर – खरीफ), चना, मसूर एवं लाही – सरसों का क्रय केंद्र तहसील अकबरपुर विकास खण्ड अकबरपुर हेतु क्रय केंद्र एजेंसी यू.पी.सी.यू. द्वारा जिला सहकारी सभा अयोध्या शाखा अकबरपुर में सिंझौली मंडी परिसर अकबरपुर में तथा तहसील टांडा के विकास खण्ड बसखारी में क्रय एजेंसी यू.पी.सी.एफ. क्रय केंद्र बी – पैक्स बसखारी न.-1 विकास खण्ड बसखारी परिसर स्थित समित गोदाम को क्रय केंद्र अनुमोदित किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि शासनादेश में निहित प्राविधानों के क्रम में सभी क्रय केंद्र राजस्व विभाग के राजपत्रित अधिकारी को खसरा ,खतौनी के सत्यापन हेतु पर्यवेक्षणीय अधिकारी नियुक्त करते हुए प्रभारी जिला प्रबंधक , यू.पी.सी.यू. एवं यू.पी.सी.एफ. अम्बेडकरनगर को निर्देशित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी क्रय नीति के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराते हुए संबंधित क्रय केंद्र प्रभारी के माध्यम से आगामी 05 जून तक खरीद कार्य सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी ने बताया कि क्रय केंद पर खसरा, खतौनी एवं नाम के सत्यापन हेतु समस्त संबंधित उपजिलाधिकारी / तहसील प्रभारी को सत्यापन अधिकारी नामित किया गया है।












